करियरछत्तीसगढ़तकनीकीमुंगेलीराज्यलाइफ स्टाइल

ग्रामीण प्रतिभा का राष्ट्रीय मंच पर डंका: ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी मुंगेली की पूर्णिमा जायसवाल

अभय न्यूज मुंगेली, 10 अक्टूबर 2026।

जिले के एक छोटे से गांव गैजी की होनहार बेटी पूर्णिमा जायसवाल ने अपनी कड़ी मेहनत और असाधारण प्रतिभा के दम पर एक बार फिर पूरे छत्तीसगढ़ सहित मुंगेली जिले का नाम रोशन किया है। पूर्णिमा का चयन राष्ट्रीय स्तर के बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम “नशामुक्त युवा–विकसित भारत” के लिए हुआ है, जहां वे पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

साधारण किसान परिवार से निकलकर तय किया सफर

पूर्णिमा जायसवाल एक बेहद साधारण ग्रामीण परिवेश से आती हैं। उनके पिता अनूपराम जायसवाल गांव के एक सामान्य कृषक हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पूर्णिमा ने अपनी लगन और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता से यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह क्षेत्र के अन्य युवाओं और विशेषकर ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर बिखेर चुकी हैं चमक

यह पहला मौका नहीं है जब पूर्णिमा ने राज्य का गौरव बढ़ाया हो। इससे पहले भी वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव और राष्ट्रीय युवा संसद जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। राष्ट्रीय मंचों पर लगातार मिल रही इन सफलताओं के कारण उनके गृह ग्राम गैजी और पूरे मुंगेली जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूर्णिमा जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का अटूट सहयोग, गुरुजनों का सही मार्गदर्शन और उनकी निरंतर मेहनत है। सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने पूर्णिमा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button