करियरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यशिक्षा

प्राचार्य डॉ.आई.पी.यादव के सेवानिवृत्ति पर किया गया विदाई कार्यक्रम का आयोजन.

अभय न्यूज मुंगेली,

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली के प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव के 62 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु 31 मई 2026 को 39 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत, आज दिनांक 01 जून 2026 को विद्यालय एवं संकुल परिवार द्वारा एमडीएम हॉल में सेवानिवृत्ति सम्मान सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सर्वप्रथम व्याख्याता सांत्वना दत्ता ने डॉ.यादव के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन किया। जिसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों, एसएमडीसी अध्यक्ष और संकुल के शैक्षिक समन्वयक व प्रधान पाठकों द्वारा निवर्तमान प्राचार्य डॉ.यादव को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके दीर्घकालीन एवं प्रशंसनीय सेवाकाल के लिए सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने डॉ. यादव की उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समन्वय और शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर उनके सफल योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों को रेखांकित किया। सम्मान से अभिभूत होकर डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में सभी वक्ताओं व सहयोगियों के प्रति सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया और अपने लंबे, गौरवशाली सेवाकाल के प्रेरणादायक अनुभवों को साझा करते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य महादेव यादव ने गरिमामयी उपस्थिति के लिए सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला मिशन समन्वयक अशोक सोनी, सहायक जिला क्रीडा अधिकारी विजय वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली जितेंद्र कुमार बावरे, बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रामशरण यादव तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के प्राचार्य कृष्ण कुमार नवरंग, व्याख्याता पारूल ओझा, सीएसी नेमीचंद भास्कर, पू.मा.शाला रामगढ़ प्रधान पाठक आनंद शर्मा, प्र.पा.प्रा.शा.खैरवार दिनेश निर्मलकर, लुकेश्वर ध्रुव ने डॉ. यादव के कार्यकाल को याद करते हुए सुखद, स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्जवल भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। इस गरिमामय विदाई समारोह को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संतोष मिश्रा, शत्रुहन कुलमित्र, अनिल कुमार डागौर, पूनम शर्मा, एसएमडीसी सदस्य ममता पाटले, पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, व्याख्याता पंकज मिश्रा, रश्मि पाण्डेय, वंदिता गुप्ता, सविता देवांगन, रूही फातिमा, पुष्पांजली कोशले, संध्या कुजूर, दीपांजली सोनी, शबनम बानो, राहुल वर्मा, उमाशंकर साहू, हरिशंकर गुप्ता, दिलेश्वरी मरावी, रंजीता केंवट, शिक्षक वीर सिंह सिकंदर, ललिता प्रसाद पाटले, नर्मदा साहू, साकेत शुक्ला, पीटीआई राजेंद्र प्रसाद साहू, दुर्गेश देवांगन, डुलेश गबेल, नवीन कुमार, राहुल यादव, यीतेश्वरी, बंशीलाल कुम्हार, राकेश साहू सहित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय एवं संकुल के समस्त प्रधानपाठकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों की सहभागिता एवं उपस्थिति रही।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button