छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्य

हरियर मुंगेली अभियान के चौथे चरण में 30 पौधों का रोपण, टीम स्टार्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अभय न्यूज मुंगेली,

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” अभियान के दसवें वर्ष के चौथे चरण का आयोजन पुलिस लाइन रोड, मुंगेली में किया गया। अभियान के तहत नीम, कदम, बादाम और गुलमोहर सहित 30 छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य सतपाल मक्कड़ और श्रेणिक पारेख ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और संतुलित जलवायु छोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और मौसम में हो रहे असामान्य परिवर्तनों से जूझ रही है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

अभियान के प्रभारी धनराज परिहार एवं सहप्रभारी रवि साहू ने बताया कि संस्था पिछले नौ वर्षों से नगर के विभिन्न स्थानों पर लगातार पौधारोपण कर रही है। इस बार पुलिस लाइन मार्ग का चयन इसलिए किया गया क्योंकि वृक्ष वर्षा चक्र और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम आज वृक्ष नहीं लगाएंगे तो भविष्य में वर्षा और पर्यावरण दोनों प्रभावित होंगे। इसलिए पौधारोपण को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाना आवश्यक है।

इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, देवेंद्र परिहार, श्रेणिक पारेख, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, देवशंकर श्रीवास्तव, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, पप्पू शर्मा, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकांत सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। इनमें संतोष सोनकर, अरविंद रूपवानी, विजेंद्र मानिकपुरी, सोमेश नंदवानी, प्रियांक गुप्ता, नितेश लालवानी, प्रद्युम्न सिंह, सागर वैष्णव, व्यास सिंह, प्रकाश दुबे, आदर्श केशरवानी और जयकुमार मार्को भी शामिल रहे।

पौधारोपण के साथ संस्था ने नागरिकों से पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का भी आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button