छत्तीसगढ़तकनीकीदुर्घटनामुंगेली

कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड रामबोड़ सरगांव मे मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुई दुर्घटना

03 कर्मचारी आंशिक रूप से झुलसे,मौके पर पहुंचा प्रशासन, घायलों का तत्काल उपचार, सभी की स्थिति सामान्य

अभय न्यूज मुंगेली,

सरगांव रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में नियमित मेंटेनेंस कार्य के दौरान कल दिनांक 18 जून 2026 को सुबह लगभग 7 बजे एक औद्योगिक दुर्घटना घटित हुई, जानकारी के अनुसार, कीलन डिस्चार्ज गेट जाम होने के कारण उसका मेंटेनेंस किया जा रहा था। इसी दौरान गेट अचानक खुल गया, जिससे गर्म स्पंज आयरन की गर्मी बाहर निकलने से वहां कार्यरत तीन कर्मचारी आंशिक रूप से झुलस गए।घायलों में अमित कुमार (जिला औरंगाबाद, बिहार), योगेश मीणा (जिला होशंगाबाद, मध्य प्रदेश) एवं अमरेश दत्ता (जिला बालेश्वर, ओडिशा) शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस से सभी घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से अमित कुमार को बेहतर उपचार के लिए कालड़ा अस्पताल, रायपुर रेफर किया गया।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम ने राहत एवं उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं तथा उनकी स्थिति सामान्य और स्थिर है।

जिला प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार एवं आवश्यक सहायता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना भी किया गया।साथ ही दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच नियमानुसार संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button