3.61 करोड़ की लागत से देवसरा-कुई सड़क का होगा नवीनीकरण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन

अभय न्यूज मुंगेली/पंडरिया 23नवंबर2026।
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक भावना बोहरा ने वनांचल ग्राम देवसरा में 3 करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपये की लागत से होने वाले देवसरा से कुई तक सड़क नवीनीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के वनांचल एवं आदिवासी अंचलों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि सहित अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर कार्य किया जा रहा है। सड़क नवीनीकरण से देवसरा और कुई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, मंडल महामंत्री सोनू सलूजा, दशरथ कुंभकार, वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम मस्कोले, रिद्ध राम श्याम, नरेश हाठले, हिम्मत मोंगरे, रामगोपाल वट्टी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।