Breaking Newsछत्तीसगढ़मुंगेलीराज्यशोक सन्देश
अर्जीनवीस महेश मिश्रा का निधन, नगर में शोक की लहर

मुंगेली/ नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं अर्जीनवीस महेश मिश्रा (76 वर्ष) का शनिवार, 10 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। शनिवार शाम एक निजी अस्पताल में कार्डिएक अरेस्ट के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
महेश मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र मिश्रा एवं राजेंद्र मिश्रा के अनुज तथा रवि मिश्रा के अग्रज थे। वे श्रीदत्त मिश्रा एवं पत्रकार आकाश दत्त मिश्रा के पिता थे। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक व्याप्त है।
अंतिम संस्कार रविवार को
स्वर्गीय महेश मिश्रा का अंतिम संस्कार रविवार, 11 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे खर्राघाट स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जाएगा।

