Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

देवदास बंजारे जी की स्मृति में अमरटापू धाम में सुरता कार्यक्रम, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

अभय न्यूज मुंगेली।26 अगस्त 26।

छत्तीसगढ़ के महान कलाकार एवं पंथी नृत्य के पुरोधा स्वर्गीय श्री देवदास बंजारे जी की पुण्य स्मृति में अमरटापू धाम, मोतिमपुर, तहसील व जिला मुंगेली में ‘देवदास बंजारे जी के सुरता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और पंथी परंपरा की आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि तथा मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकारों के साथ पंथी नृत्य दल एवं वरिष्ठ कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन का उद्देश्य स्वर्गीय देवदास बंजारे जी के कला एवं सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं से जोड़ना है।

आयोजन स्थल अमरटापू धाम, मोतिमपुर, मुंगेली (छत्तीसगढ़) रखा गया हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं कला-प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय देवदास बंजारे जी की पुण्य स्मृति को नमन करने का आह्वान किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button