वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भा.पु.से. की उपस्थिति मे मुंगेली पुलिस का ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ मानस भवन लोरमी में 1298 विद्यार्थियों को मिले डिजिटल सुरक्षा के गुर

अभय न्यूज लोरमी/मुंगेली। 25 अगस्त 26।
जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा आमजन व युवाओं में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुंगेली पुलिस द्वारा विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 25.08.2026 को मानस भवन, लोरमी में एक भव्य साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) उपस्थित रहे तथा कार्यशाला में लोरमी क्षेत्र के 07 शासकीय एवं अर्धशासकीय स्कूल 1.स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी, 2.सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल लोरमी, 3.मां भारती स्कूल लोरमी 4. शासकीय कन्या उच्च.माध्य.शाला लोरमी 5. महाराणा प्रताप स्कूल लोरमी 6. डी.एस.सी. स्कूल लोरमी 7.न्यू जनरेशन स्कूल लोरमी के कुल 1298 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
डिजिटल युग में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव एसएसपी भोजराम पटेल :-
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़े आर्थिक व मानसिक नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया:-
- बैंकिंग एवं ओटीपी फ्राड कभी भी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या ओटीपी साझा न करें।
- फर्जी लिंक्स एवं लॉटरी प्रलोभन, सोशल मीडिया व व्हाट्सएप पर आने वाले संदिग्ध लिंक्स), पार्ट-टाइम जॉब ऑफर और लॉटरी के झांसे में न आएं।
- सोशल मीडिया सुरक्षा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, तस्वीरें और लोकेशन अनजान लोगों के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेटिकेशन का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
- त्वरित सूचना का महत्व यदि किसी के साथ भी साइबर ठगी होती है, तो बिना संकोच तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने/साइबर सेल को सूचित करें।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवालों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा, जिसका मौके पर ही सरल व व्यावहारिक समाधान दिया गया और बच्चों, शिक्षको एवं ग्राम कोटवारों के द्वारा सेल्फी स्टैण्ड मे ‘मै जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं’’ मे लिये सेल्फी साथ ही ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ कार्यक्रम के दौरान ग्राम कोटवारों को साइबर जागृति अभियान का बैनर/पोस्टर, पाम्पलेट गांव – गांव मे आमजन को साइबर जागरूक करने चस्पा एवं वितरित करने दिया गया एवं कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्कूली बच्चों तथा शिक्षकों एवं पुलिस स्टाफ को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
मुंगेली पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
उक्त कार्यक्रम मे नायब तहसीलदार शांतनु तारम, एम. कौशिक, पंचायत इंस्पेक्टर रामकुमार पात्रे, प्र.उपनिरी. नवनीत, नवीन जांगड़े सउनि मधुकर रात्रे, बबीता श्रीवास सभी स्कूल के प्राचार्यगण, शिक्षकगण, तथा 1298 छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
