छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कदुर्घटनामुंगेलीराज्यशोक सन्देश

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत

अभय न्यूज मुंगेली।24 अगस्त 26।

ग्राम पंडरभट्ठा मुख्य मार्ग पर खेत से काम कर घर लौट रही एक ग्रामीण महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पंडरभट्ठा निवासी गीता बाई पटेल (46 वर्ष), पति स्व. अशोक पटेल, खेत से काम कर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान मौसम खराब होने के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि महिला सिर पर बर्तन रखकर पैदल जा रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर है। घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button