छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यव्यापार

कोदवाबानी धान खरीदी केंद्र में विधि-विधान के साथ हुआ धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों की समृद्धि की कामना

अभय न्यूज मुंगेली,17 नवंबर 2026। 

मुंगेली जिले के समीपस्थ कोदवा सोसायटी के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र कोदवाबानी में आज पारंपरिक विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर माँ अन्नपूर्णा और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के किसानों की आर्थिक समृद्धि और निर्बाध धान खरीदी की कामना की गई।

समारोह की शुरुआत में पं. ओम प्रकाश पाण्डेय जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों और किसानों ने केंद्र पर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया।

इस शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के राजीव श्रीवास भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, शंकर सिंह ठाकुर पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री, श्रीमती संगीता जायसवाल जनपद सदस्य, कन्हैया जायसवाल जनपद सदस्य प्रतिनिधि,मंजीत रात्रे सरपंच प्रतिनिधि, दानी सिंह ठाकुर अध्यक्ष समिति,भरत सिंह राजपूत समिति शाखा प्रबंधक, अरविन्द सिंह राजपूत भाजपा किसान मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी, चंद्रहास गोस्वामी भाजपा ग्रामीण मण्डल महामंत्री इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में हिरेंद्र जायसवाल, मेला राम साहू, चिम्मन सिंह राजपूत, विजय धृतलहरे, डॉ. हीरा लाल साहू, चंद्रभान जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, कंप्यूटर ऑपरेटर संजू ठाकुर, और भृत्य चोवा राम साहू सहित क्षेत्र के हमाल व बड़ी संख्या में अन्नदाता किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button