छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कपर्यावरणमुंगेलीराज्यलाइफ स्टाइल

स्टार्स ऑफ टुमॉरो ने किया हरियर मुंगेली अभियान के आठवें चरण में 30 पौधों का रोपण

पुलिस लाइन नहर रोड पर पर्यावरण प्रेमियों ने लिया पौधों की सुरक्षा का संकल्प

अभय न्यूज मुंगेली, 23अगस्त 26।

पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण की दिशा में निरंतर सक्रिय स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी का अभियान “हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली” अपने दसवें वर्ष के आठवें चरण में पहुंच गया। अभियान के तहत पुलिस लाइन नहर रोड पर नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर और मौलश्री सहित विभिन्न छायादार एवं उपयोगी प्रजातियों के 30 पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए बांस भी लगाए गए। पुलिस लाइन नहर रोड पर पर्यावरण प्रेमियों ने लिया पौधों की सुरक्षा का संकल्प।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुनील वाधवानी एवं देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच बिगड़ता संतुलन आज दुनिया की बड़ी चुनौतियों में शामिल है। जनसंख्या वृद्धि और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से पर्यावरण, स्वास्थ्य और आर्थिक क्षेत्र में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में पेड़-पौधों का संरक्षण मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से शुरू किया गया यह अभियान अब जनजागरूकता के अभियान का रूप ले चुका है।

संस्था के कोषाध्यक्ष एवं आठवें चरण के अभियान प्रभारी धनराज परिहार तथा सह प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि मौसम चक्र में तेजी से हो रहे बदलावों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। वृक्ष न केवल जीवन का आधार हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन के सशक्त प्रहरी भी हैं। पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, दीपक जैन, श्रेणिक पारेख, मुकेश पांडेय, आशीष सोनी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, देवशंकर श्रीवास्तव, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, संदीप सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, पप्पू शर्मा, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकांत सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, प्रियांक गुप्ता, सागर वैष्णव, प्रद्युम्न सिंह, धनेश्वर साहू एवं जयकुमार मार्को उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button