हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने किया रुद्राभिषेक

अभय न्यूज मुंगेली, 24 अगस्त 26।
सावन सोमवार एवं एकादशी के पावन अवसर पर प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण रहा।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने रामरूप दास महाराज जी के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना किया ।
रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया। सावन सोमवार के पावन दिन भगवान शिव की आराधना एवं रुद्राभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मदकू द्वीप स्थित हरिहर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना किया ।
इस पावन अभिषेक विधान में जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,भाजपा मुंगेली जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र वैष्णव, परमानंद साहू,विनय साहू, रामशरण यादव, मुंगेली नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, मन्नू श्रीवास्तव, संदीप सिंह ठाकुर एवं श्रीओम सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुंगेली जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं भाजपा पदाधिकारी मदकू द्वीप पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर-हर महादेव के जयघोष से मदकू द्वीप गूंज उठा।इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने मदकू द्वीप के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। सावन सोमवार के अवसर पर भगवान शिव की आराधना सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए, यही सभी ने प्रार्थना किया ।
