अपराधछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्य

सरकारी राशन दुकानों में चोरी का मामला: पथरिया पुलिस ने फरार आरोपी आयुष साहू को बिलासपुर से दबोचा

  • थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 305(ई), 331(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में फरार आरोपी आयुष साहू को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

अभय न्यूज मुंगेली।18 सितंबर 2026।

थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम बेलखुरी एवं कलारजेवरा तथा सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में हुई चोरी के मामले में पथरिया पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी आयुष साहू (29 वर्ष), निवासी अशोक विहार फेस-2, बिलासपुर को 18 सितंबर 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

थाना पथरिया में दर्ज अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 305(ई), 331(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में पुलिस पूर्व में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी का चावल, शक्कर, नगदी रकम तथा वारदात में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई थी। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया था।

  • चोरी का माल रखने के लिए गोदाम उपलब्ध कराने का आरोप

पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में आयुष साहू को बिलासपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की गोडपारा खोवा मंडी के पास अनाज की दुकान है, जहां चावल, गेहूं, शक्कर और दाल की खरीदी-बिक्री की जाती है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लगभग दो माह पहले पूर्व गिरफ्तार आरोपी बंटी उर्फ रवि पाहुजा ने उसे कुछ लड़कों द्वारा चावल बिक्री के लिए लाए जाने की बात बताते हुए चावल को उसके गोदाम में रखवाने को कहा था। इसके कुछ दिनों बाद बंटी उर्फ रवि पाहुजा और दो-तीन अन्य व्यक्ति पिकअप वाहन में चावल एवं शक्कर लेकर उसकी दुकान पहुंचे थे। चोरी के चावल एवं शक्कर की बोरियां आरोपी आयुष साहू के गोदाम में रखवाई गई थीं। पुलिस द्वारा पूर्व में उसके गोदाम से उक्त चोरी का माल जब्त किया जा चुका है।

प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आयुष साहू को 18 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

  • अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की भी लगातार पतासाजी की जा रही है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह एवं एसडीओपी मुंगेली आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में की गई।

इस कार्रवाई में निरीक्षक पवन देवांगन, थाना प्रभारी पथरिया एवं थाना पथरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button