छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीती

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने मुंगेली नगर में विशिष्ट एवं वरिष्ठ जनों से सौजन्य भेंट कर किया जनसंपर्क

अभय न्यूज मुंगेली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने मुंगेली नगर में विशिष्ट एवं वरिष्ठ जनों से सौजन्य भेंट कर जनसंपर्क किया।इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए नागरिकों से संवाद स्थापित किया।

अभियान के अंतर्गत पूर्व प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल मुंगेली एवं वरिष्ठ नागरिक पदाधिकारी डी.के. सोलंकी, वरिष्ठ नागरिक संगठन पदाधिकारी प्रमोद पाठक, वरिष्ठ नागरिक लवबीर गुप्ता, रामसहाय श्रीवास्तव, स्व. जानकी दास वैष्णव परिवार, मिलालाल कुलमित्र, ज्योतिषाचार्य पंडित दीनानाथ उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष जैन समाज एवं वरिष्ठ व्यवसायी अनूप चंद बैद, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय अग्रवाल,डॉ सुषमा अग्रवाल , महामाई मंदिर के पुजारी भरतनाथ जोगी, कमल कोठारी से संपर्क किया गया साथ ही महामाई मंदिर मुंगेली में जाकर पूजा अर्चना भी केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया।

इस जनसंपर्क में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेष पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, वरिष्ठ नेता संजय वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ- श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button