छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

“सेवा में मेरा योगदान” के तहत 76 मिनट रक्तदान का संकल्प लेकर युवाओं ने दिया सेवा और समर्पण का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा ने किया 76 यूनिट रक्तदान

अभय न्यूज मुंगेली।18 सितंबर 2026।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा में मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 76 यूनिट रक्तदान किया।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश साहू एवं उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर “76 मिनट रक्तदान—सेवा का संकल्प” के माध्यम से युवाओं ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन में सहयोग करने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं ने सेवा और मानवीय संवेदना की भावना को आगे बढ़ाया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान ऐसा सामाजिक कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिल सकती है। जन्मदिवस के अवसर पर इस तरह की सेवा गतिविधि के माध्यम से समाज के प्रति जिम्मेदारी और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरूण साव, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला प्रभारी भाजपा ज्योतिषनंद दुबे, प्रदेश प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा लखनलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकान्त पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवचरण भास्कर, जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, रामशरण यादव, मिट्ठूलाल यादव, मोहन मल्लाह, मोहन भोजवानी, आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर साहू, लोकनाथ ठाकुर, कोटू दादवानी,मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव,युवा मोर्चा महामंत्री धनेन्द्र राजपूत, राजेंद्र साहू, एल्डरमैन अमितेश आर्य, संजय वर्मा, नितेश भारद्वाज, यश गुप्ता, राजेश्वर सिंह टंडन, राजीव सिंह ठाकुर,संदीप ठाकुर,तामेश्वर साहू, दीपक सोनकर, आदर्श जायसवाल, युगल राजपूत, उदित साहू, संजू यादव, मंडल अध्यक्ष वासुदेव देवांगन, मनीष कोल, हितेश जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, विशाल कौशिक, ललित राजपूत, संजय साहू, मुकुल तिवारी, रघुवीर साहू, सत्यम साहू, लेखराज साहू, गजेंद्र साहू, नानेश साहू, लवन डाहीरे, शेषनारायण मोहले, मंडल महामंत्री रवि साहू, वासु पाण्डेय, ऋतुराज ठाकुर, भास्कर राजपूत, निखिल कौशिक, देवप्रसाद यादव, बाबू राम साहू, प्रमोद धुरी, निखिल पांडे एवं टाकेस्वर साहू सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर ने “सेवा मेरा योगदान” की भावना को व्यवहार में उतारते हुए युवाओं को सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button