छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यलाइफ स्टाइलशिक्षा

मुंगेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निःशुल्क योग प्रशिक्षण का शुभारंभ

अभय न्यूज मुंगेली, 19 जून 2026।

बी.आर. साव स्मृति समन्वय कला संगीत महाविद्यालय, मुंगेली द्वारा आगामी 21 जून 2026 (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) के अवसर पर निःशुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार योग प्रशिक्षण पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। योग की कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक संचालित होंगी। कार्यक्रम के लिए पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) प्रारंभ कर दिया गया है।

योग प्रशिक्षण का आयोजन समन्वय कला संगीत महाविद्यालय भवन, बी.आर. साव स्कूल परिसर, जिला ग्रंथालय के पास, महाराणा प्रताप चौक, मुंगेली में किया जाएगा। सीमित सीटों के कारण इच्छुक प्रतिभागियों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की गई है।

संस्था ने बताया कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है। योग दिवस के अवसर पर शुरू किया जा रहा यह प्रशिक्षण शिविर नगरवासियों के लिए स्वास्थ्य लाभ का एक अच्छा अवसर साबित होगा।

  • रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क: 98938 00891

“स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है योग।” 🧘‍♂️🌿

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button