छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

भाजपा ग्रामीण मंडल में सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों को पूर्ण ऊर्जा के साथ आयोजित करने का लिया संकल्प

अभय न्यूज मुंगेली।13 सितंबर 26।

भारतीय जनता पार्टी भाजपा ग्रामीण मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन द्वारा निर्धारित सेवा, जनकल्याण एवं जनजागरूकता से जुड़े सभी कार्यक्रमों को शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर पर व्यापक रूप से आयोजित करने का आग्रह किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के सेवा संकल्प अभियान को पूर्ण ऊर्जा एवं सक्रियता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यशाला में मुख्यवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त कर दायित्व सुनिश्चित करने तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही अभियान के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता शंकर सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर को सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास ने दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चंद्रहास गोस्वामी ने किया तथा आभार प्रदर्शन उमाशंकर बघेल ने किया।

कार्यशाला में मंडल प्रभारी सुनील पाठक, जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, आईटी सेल से अशोक निर्मलकर, महामंत्री चंद्रहास गोस्वामी कोटू दादवानी , विश्वधर ठाकुर, आशीष कुमार टंडन, उमाशंकर बघेल, दानिश सिंह ठाकुर, चमन राजपूत, धर्मेंद्र ठाकुर, संतोष पटेल, अशोक साहू, धनेश साहू, सुखदेव साहू, राजेश साहू, ताराचंद, कौशल भास्कर, श्रीवास, वीरेंद्र साहू, श्यामू निर्मलकर, गंगाराम साहू एवं बाराती साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button