प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर मुंगेली जिले में जले आशीर्वाद के दीये

15 स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना, सेवा और समर्पण को किया नमन
अभय न्यूज मुंगेली। 18सितंबर 2026।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री जी के प्रति स्नेह, सम्मान और मंगलकामनाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति के रूप में जिले के 15 स्थानों पर कुल 5 लाख सतरह हजार सात सौ दीप प्रज्वलित किए गए।
मुंगेली, लोरमी और पथरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना किया गया । प्रधानमंत्री के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके जन्मदिन पर जलाया गया प्रत्येक दीप उनके प्रति स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन मुंगेली, जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली, मानस मंच लोरमी, अटल परिसर लोरमी, रामायण चबूतरा मोहभट्टा, राम-जानकी मंदिर सेतगंगा, गांधी मैदान जरहागांव, नगर पालिका मैदान बरेला, मदकूद्वीप, राम मंदिर बोड़तराकला, गुरु घासीदास मंदिर गोंड़खाम्ही सहित जिले के 15 स्थानों पर “आशीर्वाद का दीया” जलाया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और देशसेवा के लिए यह दीप जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके जन्मदिन पर “आशीर्वाद का दीया” जलाकर हम सभी उनके स्वस्थ जीवन, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए आशीर्वाद की कामना कर रहे हैं।
मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि आज हम ऐसे युगपुरुष का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में निरंतर परिश्रम और सेवा को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने देश, समाज, गरीब और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को केंद्र में रखकर कार्य किया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जलाया गया यह दीप उनके सेवा-संकल्प के प्रति सम्मान और उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना का प्रतीक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि आज हम सभी के लिए उत्सव और गौरव का अवसर है। हम सभी को ऐसे जनसेवक के जन्मदिन को उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिए, जिन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है। “आशीर्वाद का दीया” इसी आत्मीय भावना की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि एक दीप से दूसरे दीप का जलना सेवा और समर्पण की उस भावना का प्रतीक है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के करोड़ों लोगों के बीच मजबूत किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी 17 सितंबर को “आशीर्वाद का दीया” को स्नेह की ऐसी अभिव्यक्ति बताया, जिसने उन्हें गहराई से छुआ और कहा कि प्रत्येक आशीर्वाद भारत की और अधिक समर्पण भाव से सेवा करने के उनके संकल्प को मजबूत करता है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, शीलू साहू, शैलेष पाठक, न. पा. उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, सुनील पाठक, मोहन मल्लाह, संजय वर्मा, राणा प्रताप सिंह, रामशरण यादव, शैलेन्द्र तिवारी, डॉ.आशुतोष पाण्डेय, राज साहू, यश गुप्ता, प्रदीप सिंह, सौरभ बाजपेयी, राकेश साहू, असलम खान, अमितेश आर्य, राजेश्वर ठंडन सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हजारों दीपों की यह रोशनी केवल दीपों का प्रकाश नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मुंगेली जिले के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के स्नेह, सम्मान, आशीर्वाद और शुभकामनाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प के निरंतर आगे बढ़ने की कामना किया गया ।

