Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जाएगी जन्मदिन की शुभकामनाएं — बूथ से लेकर प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तक होगा दीप प्रज्वलन

सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को नमन: मोदी जी के जन्मदिन पर मुंगेली में जलेंगे 5 लाख 15 हजार दीप

अभय न्यूज मुंगेली।17 सितंबर 2026।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मुंगेली जिले में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुंगेली जिले के मुंगेली, लोरमी एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5 लाख 15 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को सेवा और जनभागीदारी के रूप में मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम-किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन तथा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण जैसी पहलों के माध्यम से गरीब, किसान, महिला और वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने, उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने, आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने तथा जनधन योजना और डीबीटी के माध्यम से वित्तीय सेवाओं एवं सरकारी सहायता को सीधे लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है।

इसी प्रकार स्वच्छ भारत अभियान ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़कर व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया, जबकि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने की दिशा में कार्य किया गया। किसानों के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

बूथ-बूथ जलेगा दीप, प्रमुख स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के प्रत्येक बूथ पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिरों, चौक-चौराहों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख स्थानों के अलावा जिले के लगभग 15 अन्य स्थानों पर भी दीप प्रज्वलन किया जाएगा।

मुंगेली जिला मुख्यालय में वीर शहीद धनंजय सिंह बी आर साव स्कूल मैदान में आयोजित प्रमुख कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल होंगे।

वहीं लोरमी के मानस मंच में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में बिल्हा विधायक शामिल होंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उनके सार्वजनिक जीवन में किए गए सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक श्री नरेंद्र मोदी ने लंबे सार्वजनिक जीवन में गरीब कल्याण, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवाओं के अवसर, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने जैसे विषयों पर कार्य किया है। केंद्र सरकार स्वयं अपनी विभिन्न पहलों को गरीब कल्याण, मानव सशक्तिकरण और अंत्योदय की भावना से जोड़ती है।

जिला अध्यक्ष केशरवानी ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं और कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल एवं बूथ पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों तथा समस्त कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील किया ।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दीप सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर हम सभी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

‘आशीर्वाद का दीप’ के माध्यम से मुंगेली सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन का अभिनंदन करेगा।  यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button