
अभय न्यूज मुंगेली,
आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फास्टरपुर में साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत चार्ट एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई, कार्यक्रम में कुल 11 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता में —प्रथम स्थान – उषा अंचल
द्वितीय स्थान – समीर अंचल
तृतीय स्थान – कुलेश्वरी अंचल ने प्राप्त किया।
संस्था की प्राचार्य डा॰ पूर्णिमा मिश्रा ने विजेता विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा॰ रामबाबू मिश्र, ए॰ पी॰बंजारा जी, कुमारी ऐश्वर्या यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।




