छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कतकनीकीमुंगेलीराज्यशिक्षा

छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप

मुंगेली के पीएमश्री सेजेस दाऊपारा की पारुल ओझा ने राज्य स्तरीय आयोजन में किया प्रतिनिधित्व

अभय न्यूज रायपुर/मुंगेली, 20 सितंबर 2026।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 17 सितंबर को राज्य स्तरीय एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यालयीन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के समग्र विकास में एआई तकनीक के प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर मंथन करना रहा।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए विकसित ‘लाईका चिन्हारी’ ऐप का विमोचन भी किया गया। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि एआई शिक्षक का विकल्प नहीं, बल्कि शिक्षकों के लिए सहायक तकनीक के रूप में उपयोगी हो सकता है।

कॉन्क्लेव में गूगल, वाधवानी एआई, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, एडोब, खान एकेडमी, फिजिक्स वाला, आईआईटी भिलाई, आईआईएम रायपुर, एनआईटी रायपुर और चिप्स सहित विभिन्न तकनीकी संस्थानों एवं कंपनियों के विशेषज्ञों ने अपने विचार और प्रस्तुतियां साझा कीं।

इस राज्य स्तरीय आयोजन में पीएमश्री सेजेस दाऊपारा, मुंगेली की ओर से पारुल ओझा (व्याख्याता, भौतिक शास्त्र, अंग्रेजी माध्यम) एवं  राकेश साहू (सहायक ग्रेड-2) ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पारुल ओझा ने एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाई, जबकि राकेश साहू ने मंच व्यवस्था में सहयोग किया।

पारुल ओझा के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उनके विद्यालय एवं मुंगेली जिले का नाम रोशन करने पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button