करियरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कतकनीकीमुंगेलीराज्यशिक्षा

मुंगेली के शिक्षक राहुल वर्मा का राष्ट्रीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए चयन, भोपाल में सीखेंगे आधुनिक शिक्षण की नई तकनीकें

पांच दिवसीय कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, डिजिटल तकनीक और अनुभव आधारित शिक्षण पर मिलेगा प्रशिक्षण

अभय न्यूज मुंगेली,20 सितंबर 2026।

पीएम श्री योजना के तहत संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली के वाणिज्य व्याख्याता राहुल वर्मा का पांच दिवसीय राष्ट्रीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए चयन हुआ है। यह कार्यशाला राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की क्षेत्रीय इकाई क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, श्यामला हिल्स, भोपाल में आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला में देशभर से चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल तकनीक के उपयोग और अनुभव आधारित शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही विषयों को अधिक व्यावहारिक एवं विद्यार्थियों के अनुकूल तरीके से पढ़ाने की आधुनिक तकनीकों से शिक्षकों को परिचित कराया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, समस्या समाधान और व्यावहारिक कौशल विकसित करने वाली शिक्षण गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

विद्यालय में लागू होंगी आधुनिक शिक्षण तकनीकें

प्रशिक्षण के बाद राहुल वर्मा द्वारा प्राप्त शैक्षणिक अनुभव और आधुनिक शिक्षण तकनीकों को विद्यालय में लागू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को गतिविधि एवं अनुभव आधारित शिक्षा का अवसर मिलेगा तथा वाणिज्य विषय को व्यावहारिक उदाहरणों से जोड़कर सीखने में मदद मिलेगी।

राहुल वर्मा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए चयन पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य लीला श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button