डड़सेना कलार समाज मुंगेली की नई जिला इकाई गठित, गजेंद्र जायसवाल बने अध्यक्ष

पुरुषोत्तम जायसवाल कोषाध्यक्ष, गोविंदा जायसवाल सचिव और भारती डड़सेना को महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी; सूरज मोंटू जायसवाल युवा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
अभय न्यूज मुंगेली,21 सितंबर 2026।
जानकारी अनुसार डड़सेना कलार समाज जिला मुंगेली की नई जिला इकाई का गठन रविवार 20 सितंबर 2026 को निर्विरोध निर्वाचन के माध्यम से किया गया। मुंगेली स्थित होटल सिंग में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चली निर्वाचन प्रक्रिया में विभिन्न परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों, सामाजिक निर्वाचन अधिकारियों, सक्रिय मतदाताओं एवं समाजजनों की मौजूदगी रही।निर्धारित नियमावली के तहत आवेदन, जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन
जिला अध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र कुमार जायसवाल एवं उमेद लाल जायसवाल ने आवेदन किया था। उमेद लाल जायसवाल द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद गजेंद्र कुमार जायसवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इसी तरह जिला युवा अध्यक्ष पद पर अनुराग डड़सेना द्वारा नाम वापस लेने के बाद सूरज (मोंटू) जायसवाल, कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार जायसवाल की नाम वापसी के बाद पुरुषोत्तम जायसवाल तथा महिला अध्यक्ष पद पर शीतला जायसवाल की नाम वापसी के बाद भारती डड़सेना निर्विरोध निर्वाचित हुईं। जिला सचिव पद पर गोविंदा जायसवाल का एकमात्र आवेदन प्राप्त हुआ था।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
निर्वाचन के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सामाजिक निर्वाचन अधिकारी अजय जायसवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पदाधिकारियों ने समाजहित में ईमानदारी से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण जायसवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती आपसी एकता, सहयोग और समन्वय से होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज के सभी वर्गों एवं परिक्षेत्रों को साथ लेकर सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपील की।
निर्वाचन प्रक्रिया में देवेन्द्र (अजय) डड़सेना, मनहरण जायसवाल, रामकृष्ण जायसवाल, अजय जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल एवं जीवन जायसवाल ने सामाजिक निर्वाचन अधिकारियों के रूप में भूमिका निभाई।
इस अवसर पर गंगाराम जायसवाल, भानु जायसवाल, दिनेश जायसवाल, दिलहरण जायसवाल सहित विभिन्न परिक्षेत्रों के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम जायसवाल ने किया तथा भानु जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।
ये बने जिला पदाधिकारी
गजेंद्र कुमार जायसवाल — जिला अध्यक्ष
पुरुषोत्तम (बंटी) जायसवाल — जिला कोषाध्यक्ष
गोविंदा जायसवाल — जिला सचिव
सूरज (मोंटू) जायसवाल — जिला युवा अध्यक्ष
कु. भारती डड़सेना — जिला महिला अध्यक्ष
मोतीलाल जायसवाल — जिला उपाध्यक्ष
ललितनारायण जायसवाल — जिला उपाध्यक्ष
नई जिला इकाई के गठन पर समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सामाजिक एकता, संगठनात्मक समन्वय एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।