छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्यशिक्षा

मुंगेली में योग केंद्र की तैयारी तेज, योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने थेरेपी सेंटर का किया निरीक्षण

आयुष एवं योग गतिविधियों की समीक्षा, स्थानीय स्तर पर योग के साथ विभिन्न थेरेपी की सुविधा देने की योजना

अभय न्यूज मुंगेली,21 सितंबर 2026।

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मुंगेली प्रवास के दौरान जिले में आयुष एवं योग गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विश्राम गृह में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में जिले में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।

अग्रवाल ने जिला अस्पताल स्थित थेरेपी सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुंगेली में योग केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। प्रस्तावित केंद्र के माध्यम से आमजन को स्थानीय स्तर पर योग के साथ विभिन्न प्रकार की थेरेपी का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, सुनील पाठक, प्रेम आर्य, लोकनाथ सिंह, मिट्ठू लाल यादव, रामशरण यादव, पुरुषोत्तम जायसवाल, नरेंद्र कोटडिया, राजहंस तंबोली, वासुदेव देवांगन, राजेश्वर सिंह टंडन, दीपक सोनकर, अरविंद सोनी, घनश्याम यादव, राजेंद्र खांडे, श्याम सोनी, दिलेश्वर साहू, वासु सोनी, सुमित उपाध्याय सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने उक्त जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button