
अभय न्यूज मुंगेली,
शिक्षा सचिव एवं डाईट पेण्ड्रा के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी एल पी डाहिरे के मार्गदर्शन में विकासखंड मुंगेली के समस्त संकुलों के प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के प्रधानपाठको के लिए एफएलएन मेला और शिक्षा गुणवत्ता बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जे के बावरे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एस के उपाध्याय, शैक्षिक समन्वयकगण- ब्रजेश्वर मिश्रा, निर्मलदास मानिकपुरी, उमेश साहू, अमिताभ शर्मा, संजय शुक्ला, नेमीचंद भास्कर, सहित संबंधित सीएसी एवं मुंगेली एफएलएन के बीआरजी दुर्गेश देवांगन, एंजल भारत मेडम उपस्थित रहें ।
बैठक में बीईओं बावरे ने विगत दिवस शिक्षा सचिव के दिए निर्देशानुसार प्राधन-पाठकों को शालाओं में बेहतर वातावरण और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने शासन की योजनाओं को सफल बनाने छात्रवृत्ति योजना अपार आई डी यू डाईस और विभिन्न आनलाईन कार्यक्रमो जैसे 90+ वीरगाथा उल्लास शिक्षको की शत् प्रतिशत ऑनलाईन उपस्थिति वंदे मातरम् कार्यक्रम इत्यादि पर फोकस करने की विस्तृत जानकारी दिया गया।
बीआरसी उपाध्याय के द्वारा प्रधानपाठकों एवं शिक्षकों को 20 बिंदु टॉपिक कीचन गार्डन पेयजल स्कूल भवन रख – रखाव अथवा शाला के समस्त जानकारी समय सीमा पर पूर्ण करने हेतु बताया गया / शाला की स्वच्छता परिसर की साफ – सफाई शौचालय का उचित रख -रखाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इसी के साथ एफएलएन मेला संबंधी शंका समाधान हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बीआरजी ब्रजेश्वर मिश्रा एवं दुर्गेश देवांगन ने बताया कि 14 नवंबर को सभी प्राथमिक विद्यालय एवं बालवाड़ी केन्द्रो में मेले का आयोजन किया जाना है बच्चो को खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षा दिए जाने पर जोर देते हेतु बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर विस्तृत चर्चा कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम संचालन अमिताभ शर्मा एवं आभार प्रदर्शन दुर्गेश देवांगन के द्वारा किया गया।




