दाऊपारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान, पवन पाण्डेय बोले—स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी नागरिक जिम्मेदारी

सेवा संकल्प के तहत मुक्तिधाम की बदली तस्वीर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
अभय न्यूज मुंगेली,20 सितंबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा दाऊपारा स्थित मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मुक्तिधाम सेवा समिति के सदस्यों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं सुव्यवस्था का संदेश दिया।

अभियान के दौरान मंडल प्रभारी पवन पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्य है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की। 
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोहन भोजवानी, जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव, महावीर सिंह, विजय यादव, पार्षद रोशन सोनी, निमेष देवांगन, एल्डरमेन राजहंस तम्बोली, प्रवीण सोनी, संदीप ठाकुर, रवि साहू, वासु पांडे, शंकरलाल देवांगन, विक्रांत देवांगन, संतोष लखवानी, वासुदेव देवांगन, दिनेश बुनकर, हीरालाल साहू, अजय चन्द्राकर, विनोद श्रीवास, आदर्श गुप्ता, योगेश ताम्रकार, रविन्द्र केशरवानी, पवन मिश्रा सहित मुक्तिधाम सेवा समिति के प्रवीण जैन एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।