
विभिन्न वर्गों के विजेता अब विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे विद्यालय का प्रतिनिधित्व
अभय न्यूज मुंगेली, 20 सितंबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को मंच देने के उद्देश्य से चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश एवं प्राचार्य लीला श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्राइमरी, मिडिल, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपस्थित पालकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम में एसएमसी सदस्य अरविंद सिंह राजपूत, ममता पाटले एवं दुष्यंत दुबे तथा स्थानीय पार्षद विजय बंजारा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज मिश्रा ने किया। कार्यक्रम प्रभारी सांत्वना दत्ता एवं उमाशंकर साहू रहे।

निर्णायक मंडल में डॉ. रूही फातिमा, दीप्ति चतुर्वेदी एवं अमृता पात्रे ने प्रतियोगियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में पालकगण एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
