छत्तीसगढ़धर्ममुंगेली

पेंड्रीडीह कोदवा बानी के आदि शक्ति मां महामाया मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ कन्या भोज व मनोकामना ज्योति प्रज्वलन

अभय न्यूज मुंगेली /कोदवाबानी,19 अक्टूबर 2026।

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर पेंड्रीडीह कोदवा बानी स्थित आस्था के केंद्र आदि शक्ति मां महामाया मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुए। इस दौरान क्षेत्र का पूरा वातावरण माता के जयकारों और भक्तिमय धुनों से गूंज उठा।

नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर समिति द्वारा आयोजित विशेष कन्या पूजन कार्यक्रम में माँ स्वरूपा 51 नन्हीं कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर कन्या भोज कराया गया। पुरोहित पंडित ओमप्रकाश पाण्डेय जी के मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस पवित्र अनुष्ठान में कन्याओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया गया। सनातन संस्कृति में कन्याओं को साक्षात देवी का स्वरूप माना गया है, और इनके सानिध्य से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इस वर्ष नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं में माता के प्रति अपार आस्था देखने को मिली। भक्तों द्वारा मनोकामना पूर्ति हेतु 150 से ऊपर ज्योति कलश प्रज्वलित कराए गए। अष्टमी और नवमी के पावन दिनों में माँ महामाया के दर्शन और जोत जंवारा के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

इस संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और समस्त ग्राम वासियों का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। सभी के आपसी सहयोग, निष्ठा और समर्पण भाव से ही यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button