छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराजनीतीराज्य

सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा ज्ञापन; सवर्ण आयोग गठन और EWS आरक्षण लागू करने की उठाई मांग

अभय न्यूज रायपुर,18 अक्टूबर 2026।

सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने समाजहित एवं जनहित की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के दौरान महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री को महासंघ के गठन, इसके घटक दलों, सामाजिक गतिविधियों तथा उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके पश्चात् समाज और जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर ध्यानाकर्षण कराते हुए ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

ज्ञापन में रखी गईं प्रमुख मांगें:

सवर्ण आयोग का गठन: छत्तीसगढ़ राज्य में सवर्ण आयोग का जल्द से जल्द गठन किया जाए।

क्षत्रिय कल्याण बोर्ड की स्थापना: राज्य में क्षत्रिय समाज के कल्याण हेतु ‘छत्तीसगढ़ क्षत्रिय कल्याण बोर्ड’ की स्थापना हो।

EWS आरक्षण का पूर्ण क्रियान्वयन: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए ईडब्ल्यूएस (EWS) आरक्षण को प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू किया जाए।

यूजीसी बिल पर कार्रवाई: यूजीसी बिल को वापस लेने के संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, संरक्षक  केदार सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर एवं सक्रिय सदस्य नरेश सिंह ठाकुर शामिल रहे।

महासंघ के मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि महासंघ समाज के अधिकारों, हितों की रक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। महासंघ का मुख्य संकल्प “एकता, सम्मान और अधिकार” है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button