छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीती

मुंगेली में संगीता सिन्हा का शक्ति प्रदर्शन, स्कूटी रैली से गूंजा शहर; बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम मुंगेली आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने पर जोर

अभय न्यूज मुंगेली,06 अक्टूबर 2026।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के प्रथम मुंगेली आगमन पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत में निकाली गई स्कूटी रैली ने शहर में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता नजर आई।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड स्थित गांधी प्रतिमा के पास श्रीमती संगीता सिन्हा का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके अलावा दाऊपारा एवं बालानी चौक में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, बूथ स्तर पर फोकस

स्वागत कार्यक्रम के बाद आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि संगठन को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय करना जरूरी है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

महिला मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील

संगीता सिन्हा ने महिला सुरक्षा, अधिकार, सामाजिक भागीदारी, रोजगार और स्थानीय स्तर पर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर संगठन को लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महिलाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन का जनाधार बढ़ाने की अपील की।

जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने जिले में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की बात कही।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में अटल श्रीवास्तव, रश्मी सिंह, घनश्याम वर्मा, थनेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, चंद्रभान बारमते, रोहित शुक्ला, हेमेन्द्र गोस्वामी, दीपक गुप्ता, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा, लक्ष्मीकांत भास्कर, मुकेश मिरी, अरविंद वैष्णव, संजय यादव, संजय चंदेल, कुलदीप पाटले, रवि कोशले, सूरज यादव, मकबूल खान, तारर्णी विश्वकर्मा, संजय जायसवाल, जित्तु श्रीवास्तव, श्रीनिवास, रमेश यादव,नीरज यादव, देवेन्द्र वैष्णव, असद खोखर, कृष्णा सोनी, जलेश यादव, इंद्रजीत कुर्रे, विष्णु खांडे, आनंद सोनी, राजू सोनी, मनोरमा गुप्ता, सोनी जांगड़े, राम किशुन, मनमोहन सिंह, अमर परिहार, जागेश्वरी वर्मा, मायारानी, उर्मिला यादव, लतारानी, कृष्णा बघेल, मंजू शर्मा, अनिता विश्वकर्मा, ललिता सोनी, नूरी, हेमिन मंगेशकर, बिन्दु यादव, निधि पौराणिक, निधि ठाकुर, जाहिदा बेगम, खुशबू वैष्णव, गौरी सोनकर, सम्मती राजपूत, पिनाक डहरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button