महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा आज मुंगेली में, राजीव भवन में कार्यकर्ताओं से करेंगी सीधा संवाद

बिलासपुर के बाद मुंगेली पहुंचेगा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला, महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन को लेकर होगी अहम चर्चा
अभय न्यूज मुंगेली, 05 अक्टूबर 2026।
मुंगेली महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला यादव द्वारा दी गई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा आज 5 अक्टूबर को बिलासपुर एवं मुंगेली के दौरे पर रहेंगी। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन में सक्रियता बढ़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष इस दौरान महिला कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के साथ वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा सुबह 10 बजे रतनपुर मां महामाया जी के दर्शन करेंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे राजीव भवन, बिलासपुर में महिला कांग्रेस की बैठक एवं कांग्रेस जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है।
इसके बाद दोपहर 3 बजे वे मुंगेली के राजीव भवन पहुंचेंगी, जहां महिला कांग्रेस की बैठक में शामिल होकर कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।
प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा के मुंगेली आगमन को लेकर महिला कांग्रेस एवं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
