मुंगेली के मजगांव में शोक की लहर, श्रीमती अनीता यादव का निधन

आज दोपहर 12 बजे गृह ग्राम मजगांव (भरवागुड़ा) में होगा अंतिम संस्कार
अभय न्यूज मुंगेली,06 नवंबर 2026।
जिले के ग्राम मजगांव (भरवागुड़ा) निवासी श्रीमती अनीता यादव का शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर व्याप्त है।
दिवंगत श्रीमती अनीता यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे उनके गृह ग्राम मजगांव (भरवागुड़ा), जिला मुंगेली में किया जाएगा।
वे अपने पीछे पति राधेश्याम यादव एवं पुत्र लक्ष्य यादव और दोषम यादव सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।शोकाकुल परिजनों ने सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों एवं ग्रामवासियों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की विनम्र अपील की है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।




