छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली में विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को प्रवेश द्वार, स्विमिंग पूल और नालंदा परिसर के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

अभय न्यूज मुंगेली,03 नवंबर 2026।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने  मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने साइंस कॉलेज के पास नवागढ़ रोड पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वार का जायजा लिया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने स्विमिंग पूल, नालंदा परिसर और नगर पालिका भवन के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री साव ने कर्मा माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेश की निरंतर उन्नति एवं प्रगति के लिए प्रार्थना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button