छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यलाइफ स्टाइल

मुंगेली के वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में हाईमास्ट लाइट के लिए ₹49.91 लाख की स्वीकृति

स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी की मांग पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी प्रशासनिक मंजूरी, व्यापार मेला सहित सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों को मिलेगी बेहतर रोशनी की सुविधा

अभय न्यूज मुंगेली,03 नवंबर 2026।

मुंगेली के बी.आर. साव स्कूल मैदान स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था के लिए ₹49 लाख 91 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी के निवेदन पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल से मिली इस स्वीकृति को शहर की जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्टेडियम में हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव से निवेदन किया गया था। उनके द्वारा मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

व्यापार मेला और सार्वजनिक आयोजनों को मिलेगी सुविधा

हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था होने से मुंगेली व्यापार मेला के आयोजन को बेहतर रोशनी और सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही स्टेडियम में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। इससे आयोजकों और कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंगेली के विकास और जनहित के कार्यों के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं सकारात्मक पहल सराहनीय है।

सोसायटी ने मुंगेली के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उप मुख्यमंत्री के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा जताते हुए पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button