छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीती

किसान मितान प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में मुंगेली जिला भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

अभय न्यूज रायपुर/मुंगेली,05 नवंबर 2026।

राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर’ में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘किसान मितान’ बैठक में मुंगेली जिला भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह बैठक भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर के रायपुर आगमन पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘हर मतदान केंद्र पर 10 किसान मितान’ बनाने के संकल्प को पूरा करना तथा केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह तथा राष्ट्रीय महामंत्री शंभू सहित कई अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रसस्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी द्वारा किया गया।

इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुंगेली जिला भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जिला अध्यक्ष रितेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, नारायण राजपूत, रिजवान उल हक, महामंत्री विश्वनाथ यादव, महामंत्री शंकर सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय, महेन्द्र खत्री, राजेश यादव, आई टी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत, सोशल मीडिया संयोजक महेश यादव उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मण्डल अध्यक्षगण पवन मिश्रा, दिनेश जायसवाल, शंभू कश्यप, श्रीओम सिंह ठाकुर, दुखी राम साहू, पारसनाथ साहू, लालाराम जायसवाल, आकुम गेंदले, उमेश लोनिया, वीरेन्द्र तिवारी, रमेश राजपूत, राजेश्वर राजपूत, भेलचंद साहू सहित किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यह जानकारी अरविन्द सिंह राजपूत, जिला आईटी सेल प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button