छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्यलाइफ स्टाइल

भूपेश बघेल के जन्मदिन पर अशोक चंद्राकर ने दी बधाई, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

अभय न्यूज मुंगेली/लोरमी।23 अगस्त 26।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिला महामंत्री, पूर्व जनपद सदस्य, लोरमी एवं बजरंग ट्रैक्टर लोरमी , पंडरिया, मुंगेली के संचालक अशोक चंद्राकर ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल लंबे समय से जनसेवा और प्रदेश की राजनीति से जुड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में किसान, मजदूर, युवा, महिला एवं ग्रामीण वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाओं और कार्यों को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण पहल कीं।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल का सार्वजनिक जीवन लंबे समय से जनसेवा को समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व एवं जनसरोकारों के प्रति सक्रियता ने प्रदेश की राजनीति में उन्हें अलग पहचान दिलाई है।

अशोक चंद्राकर ने पुनः भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button