करियरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यशिक्षा

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए उपयोगी बनेगी ‘जनमन’ पत्रिका, जिला ग्रंथालय में किया गया वितरण

अभय न्यूज मुंगेली, 21 अगस्त 2026।

जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘जनमन’ का वितरण किया गया। पत्रिका में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, महत्वपूर्ण निर्णयों तथा राज्य के विकास से जुड़े विषयों को सरल एवं तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत किया जाता है।‘जनमन’ पत्रिका प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाक्रम की जानकारी का उपयोगी स्रोत साबित होगी। इससे सीजीपीएससी, व्यापम सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेगी।इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी किशन ने बताया कि परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ से संबंधित शासकीय योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में ‘जनमन’ के माध्यम से राज्य शासन की योजनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी। इससे तैयारी को बेहतर दिशा मिलेगी तथा अध्ययन सामग्री के लिए अलग-अलग स्रोतों पर निर्भरता भी कम होगी।जिला ग्रंथालय में ‘जनमन’ का वितरण विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ राज्य की सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से परिचित कराने की सकारात्मक पहल है। पत्रिका प्रतियोगी परीक्षार्थियों को ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उन्हें शासन की योजनाओं और प्रदेश के विकास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button