नितेश जायसवाल के निधन से मुंगेली में शोक की लहर, परिवार ने खोया अपना प्रिय सदस्य

लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, आज तड़के 4 बजे ली अंतिम सांस; दोपहर 12:30 बजे दाऊपारा मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
अभय न्यूज मुंगेली,18 अक्टूबर 2026।
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं नितेश बैग हाउस के संचालक नितेश जायसवाल का आज तड़के 4 बजे निधन हो गया। वे स्व. शिवकुमार जायसवाल के पुत्र थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से नगर में शोक व्याप्त है।
नितेश जायसवाल अपने पीछे परिवार और अनेक परिचितों को छोड़ गए हैं। वे संस्कार एवं संकल्प के पिता थे। उनके असमय निधन से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद खबर से परिजनों, मित्रों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक है।
स्व. नितेश जायसवाल का अंतिम संस्कार आज, 18 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे दाऊपारा मुक्तिधाम में किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि।

