सेवा संकल्प अभियान के तहत मुंगेली में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर लाइव संबोधन, 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का दोहराया संकल्प

अभय न्यूज मुंगेली,07 अक्टूबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को आदर्श कृषि उपज मंडी, मुंगेली में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, केंद्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व बेलतरा विधायक रजनीश सिंह तथा पूर्व सांसद लखन लाल साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम लाइव संबोधन को सुना।

2047 तक विकसित भारत का संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संबोधित करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया। उन्होंने ‘We Will Do It’ यानी ‘हम करके रहेंगे’ का संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन इन चुनौतियों ने सामर्थ्य, ऊर्जा और मनोबल को और मजबूत किया।

प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश की जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारियों और सेवा के अवसरों का उल्लेख करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से प्रेरणा लेकर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गिरीश शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव, मानिक सोनवानी, रजनी सोनवानी, रामकमल सिंह, पुष्पलता, पद्मिनी मोहले, सुजीत वर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, संजय वर्मा, विनय साहू, पवन पांडे, हरिशंकर वर्मा, सुनील पाठक, निश्चल गुप्ता, मिट्ठूलाल यादव, रामशरण यादव, शंकर सिंह ठाकुर, सौरभ बाजपेयी, राकेश साहू, वासुदेव देवांगन, शिवकुमार बंजारा, राजेंद्र साहू, विजय बंजारा, सत्यनारायण देवांगन, असलम खान, राजेश्वर सिंह टंडन, घनश्याम यादव, सुशील यादव, पोषण यादव, रिंकू सिंह, रितेश यादव, संदीप ठाकुर, गणेश बाजपेयी, प्रवीण सोनी, महेश यादव, यशोदा यादव, परमेश्वर ठाकुर एवं ताराचंद टंडन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।