छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कदेशमुंगेलीराज्यलाइफ स्टाइलसम्मान

लोरमी की बेटी पूर्णिमा जायसवाल को मिलेगा राष्ट्रीय नारायण सोशल अवार्ड-2026, जयपुर में होगा सम्मान

एनएसएस के माध्यम से नशामुक्ति, मतदान एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान में निभाई अहम भूमिका, सामाजिक सेवा के उत्कृष्ट कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान

अभय न्यूज मुंगेली/लोरमी,07 नवंबर 2026।

सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, लोरमी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्रा पूर्णिमा जायसवाल का चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नारायण सोशल अवार्ड-2026 के लिए किया गया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

पूर्णिमा जायसवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उन्होंने नशामुक्ति अभियान के जरिए लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया, वहीं मतदान जागरूकता अभियान के माध्यम से लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व का संदेश दिया।

इसके अलावा स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन प्रयासों में उनकी सक्रियता, समर्पण और निरंतर सहभागिता को देखते हुए उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान के लिए किया गया है।

महाविद्यालय और जिले के लिए गौरव की उपलब्धि

राष्ट्रीय नारायण सोशल अवार्ड-2026 के लिए पूर्णिमा जायसवाल का चयन न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, लोरमी और पूरे मुंगेली जिले के लिए भी गौरव का विषय है।

उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, एनएसएस इकाई, प्राध्यापकों, सहपाठियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूर्णिमा जायसवाल की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनका सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों को भी समाजहित, जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button