छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा परिवार मुंगेली ने किया श्रद्धांजलि अर्पित, अटल जी के योगदान को देश सदैव याद रखेगा : दीनानाथ केशरवानी

अभय न्यूज मुंगेली।16 अगस्त 26।

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा परिवार मुंगेली द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम स्थित अटल परिसर एवं जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अटल जी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रवादी विचारों एवं जनसेवा के माध्यम से भारतीय राजनीति में अलग पहचान बनाई। देश के विकास, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता के लिए उनके योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने अटल जी को नमन करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के महान व्यक्तित्व थे। उनके राजनीतिक जीवन में राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा। उनके आदर्शों, सिद्धांतों एवं राजनीतिक मूल्यों को आत्मसात कर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। भाजपा कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र सेवा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, सुनील पाठक, द्वारिका जायसवाल, शैलेंद्र तिवारी, रामशरण यादव, अमितेश आर्य, कोटू दादवानी, राजीव श्रीवास, जीवन पटेल, मन्नू श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह ठंडन, योगेश ताम्रकार, महेश यादव, नंदू सिंह, दीपक सोनकर, राजा तंबोली, होरीलाल सोनकर, अशोक साहू, संतोष साहू, महेंद्र खत्री, शैलेंद्र सलूजा, महावीर सिंह, राकेश साहू, राजेंद्र साहू एवं घनेन्द्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button