छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराजनीतीराज्यस्वास्थ्य

ग्राम तमरुवा में बनेगा महतारी सदन, ₹30 लाख की मिली स्वीकृति; विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

अभय न्यूज पंडरिया/मुंगेली, 14 नवंबर 2026।

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तमरुवा में महतारी सदन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी सदन योजना एक अभिनव पहल है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध हो रहा है, जहां वे संगठित होकर सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, संगठन और सामाजिक सहभागिता का नया केंद्र बनेगा। इससे महिलाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता को आगे बढ़ाने के साथ ही स्वावलंबी बनने के नए अवसर मिलेंगे।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्राम तमरुवा में महतारी सदन निर्माण के लिए मिली 30 लाख रुपये की स्वीकृति इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button