अभय न्यूज मुंगेली।16 अगस्त 26।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित विरोध किए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति बन गई है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् के प्रति कथित अनादर प्रदर्शित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि यदि कांग्रेस में जरा भी देशभक्ति है, तो उसे राष्ट्रगीत के कथित अपमान के लिए 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् के प्रति विरोध की भावना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भारतीय संविधान, तिरंगे, स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की संप्रभुता और अखंडता में विश्वास रखता है, वह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् के गायन से नाराज कैसे हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के साथ-साथ देश के संविधान, संप्रभुता, अखंडता और देशवासियों की भावनाओं का भी अपमान किया है। उन्होंने वंदे मातरम् के कथित विरोध को देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करने की कांग्रेस की नीति का हिस्सा बताया।
महाराणा प्रताप चौक में आयोजित कार्यक्रम को शैलेष पाठक, महेंद्र खत्री एवं संतोष साहू (फौजी) ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेंद्र राजपूत ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राजेंद्र साहू ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, कार्यालय प्रभारी कोटू दादवानी, एल्डरमेन अमितेश आर्य, महामंत्री महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, अशोक साहू, शैलेन्द्र सलूजा, शैलेन्द्र तिवारी, यश गुप्ता, उमाशंकर बघेल, तामेश्वर साहू, राजेश्वर सिंह ठंडन, नारायण वर्मा, उत्तम साहू, दीपक सोनकर, आदर्श जायसवाल, उदित साहू, अरविन्द सोनी, पंकज सिंह ठाकुर, रोशन सोनी, वासुदेव देवांगन, मनीष कोल, रामजी यादव, विशाल कौशिक, हितेश जायसवाल, मुकुल तिवारी, रवि साहू, उमेश विश्वकर्मा, निखिल पाण्डेय, संजू यादव, राज साहू, गजेंद्र साहू, बाबूराम साहू, राजेंद्र पाण्डेय, दिलेश्वर साहू, प्रिंस देवांगन, श्रीओम सिंह, ऋतुराज सिंह, महेश यादव, प्रहलाद यादव, पृथ्वी यादव एवं नीलेश मोहले सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दी।
