छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्यलाइफ स्टाइलशिक्षास्वास्थ्य

मुंगेली में मेडिकल कॉलेज की मांग, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने नड्डा से की मुलाकात

अभय न्यूज नई दिल्ली।02 सित. 26।

मुंगेली में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। मिले जानकारी अनुसार उन्होंने मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग से जे. पी. नड्डा को अवगत कराते हुए इसके लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री साहू ने बताया कि जिला मुख्यालय मुंगेली में मेडिकल कॉलेज नहीं होने के कारण जिले के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। मुंगेली के सबसे निकट बिलासपुर में मेडिकल कॉलेज है, जो जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने कहा कि मुंगेली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने जिले में ही चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और मुंगेली के साथ आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री साहू ने कहा कि मुंगेली जिले के विकास और क्षेत्रवासियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ केंद्र सरकार के समक्ष रखा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में शामिल है, जिसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं।

पुन्नूलाल मोहले ने भी रखी थी मांग

मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने भी मुंगेली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के समक्ष रखी थी। उन्होंने क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज को आवश्यक बताया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button