छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कदेशमुंगेलीराज्य

मुंगेली में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

अभय न्यूज मुंगेली।14 अगस्त 2026।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा शुक्रवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रेस्ट हाउस मैदान से प्रारंभ हुई रैली दाऊपारा, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, गोल बाजार, हेमू कॉलोनी चौक, महाराणा प्रताप चौक और बालानी चौक होते हुए अटल परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंची।

रैली में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगरवासियों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगरवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और समर्पण को स्मरण करने का भी दिन है।

भाजपा जिला मुंगेली ने नगरवासियों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। रैली के संयोजक महावीर सिंह, सहसंयोजक अमितेश ‘विज्जु’ आर्य तथा सदस्य वासुदेव देवांगन एवं रवि साहू रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, द्वारिका जायसवाल, संजय वर्मा, सुनील पाठक, गणेश बाजपेयी, रामशरण यादव, मुंगेली नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, मोहन मल्लाह, महेन्द्र पारख, कोटू दादवानी, पार्षद निमेष देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button