छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और विधायक पुन्नूलाल मोहले की मौजूदगी में हुई तैयारी बैठक, कार्यक्रम को भव्य बनाने की बनी रणनीति

अभय न्यूज मुंगेली, 10 नवंबर 2026।

मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंतेली में आगामी 13 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रस्तावित आगमन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी कड़ी में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तथा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, आमजन की सहभागिता और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने तथा सौंपी गई जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर ग्राम कंतेली सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, नितेश भारद्वाज, कोटूमल दादवानी, ताराचंद टंडन, नरेश यादव एवं अश्विनी चंद्राकर सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button