छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले
गोकुल राम रावटे होंगे जिला पंचायत मुंगेली का नया सीईओ

अभय न्यूज रायपुर।08 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। 7 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत कुल 19 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ जिला पंचायत), नगर निगम आयुक्तों एवं अपर कलेक्टरों को नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में मुंगेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल राम रावटे को जिला पंचायत मुंगेली का नया सीईओ बनाया गया है, जबकि वर्तमान सीईओ प्रभाकर पाण्डेय को संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोरबा, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, कोरिया, धमतरी, राजनांदगांव, चिरमिरी सहित कई जिलों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।order 07-07-2026
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन शासन को उपलब्ध कराएं।
