Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

नगर पालिका परिषद मुंगेली में एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

अभय न्यूज मुंगेली, 2 जुलाई 2026,

राज्य शासन द्वारा नगर पालिका परिषद मुंगेली में चार एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार संजय वर्मा, अमितेष (विज्जू) आर्य, लेखू राम साहू, राजा तम्बोली  एवं खेमराज मोहले को नगर पालिका परिषद मुंगेली का एल्डरमैन मनोनीत किया गया है।

इन नियुक्तियों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। नव-नियुक्त एल्डरमैनों को पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे नगर के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान तथा नगर पालिका की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नगर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सभी नव-नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button