छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर मुंगेली में होगा प्रबुद्धजन संगोष्ठी सम्मेलन

अभय न्यूज मुंगेली, 13/06/2026।

भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा “विकसित भारत संकल्प एवं प्रबुद्धजन संगोष्ठी सम्मेलन” का आयोजन 14 जून 2026, रविवार को दोपहर 3:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन, मुंगेली में किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में विकसित भारत के संकल्प, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश के विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने जिले के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विचार साझा करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह किया है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button