छत्तीसगढ़मुंगेलीराजनीती

लगातार बढ़ती महंगाई और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

अभय न्यूज मुंगेली,

केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, लगातार बढ़ती महंगाई तथा सर्राफा व्यापार एवं सोना-चांदी बाजार में उत्पन्न गंभीर संकट को लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस एक दिवसीय प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, सोना-चांदी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा। नेताओं का कहना था कि महंगाई ने आम जनता, गरीब, किसान, व्यापारी वर्ग और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। सर्राफा बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि आम जनता महंगाई की आग में झुलस रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घरेलू जरूरत की वस्तुओं से लेकर ईंधन तक के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर हर अन्याय, शोषण और जनविरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष करती रही है और आगे भी सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के हितों की रक्षा के लिए एकजुट हैं और महंगाई के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा

  • महंगाई हटाओ — जनता बचाओ”
  • “भाजपा की जनविरोधी नीतियों का होगा पुरजोर विरोध”
  • “कांग्रेस का हाथ — जनता के साथ”

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रभान बारामते, किसान कांग्रेस महासचिव आत्मा सिंह छतरी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा, छाया विधायक संजीत बनर्जी, हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष अरविंद वैष्णव, राजेश छेदईया, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, जीतू श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, पूर्व महामंत्री संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा ठाकुर श्री ठाकुर, आरिफ खोखर, जलेश यादव, सूरज मंगलानी, प्रभु मल्लाह, संजय चंदेल, रामकिशोर देवांगन, सूरज यादव, जय सोनी, दादू माला, रिजु राज सोनी, सागर सोनी, काकू पठान, विष्णु खंडेल, उर्मिला यादव, अनीता विश्वकर्मा, मंजू शर्मा, पिनाक डहरिया, सजल यादव, राजा मानिक, अतुल सोनी, एहसान अली, अभिषेक यादव, टीपू खान, योगेश्वर सिंह, कमल जांगड़े, कौशल सिंह छतरी, अजय यादव, राजेंद्र यादव, साधना वर्मा, मुमताज अली, कृष्णकांत बंजारे, रमेश सिंह राजपूत, राजकुमार सोनी, नंद कुमार सोनी, अरुण सोनी, महेंद्र यादव, आकाश सोनकर, भवन यादव सहित अनेक कांग्रेस साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button